Instagram Page Ko Grow Kaise Kare | Best Trick 2024, इंस्टाग्राम पेज को ग्रो करने की यह ट्रिक कोई नहीं बताएगा

Post Navigation

Instagram Page Ko Grow Kaise Kare 2024
Instagram Page Ko Grow Kaise Kare 2024

Instagram Page Ko Grow Kaise Kare: आपने कई Instagram Pages को देखा होगा जो तेजी से Grow करते है। लेकिन कई Pages ऐसे भी हैं जो हजारों पोस्ट डालने के बावजूद Grow नही कर पाते। हम भी जब कोई पेज बनाते हैं तो सब यहीं चाहते है, की हमारा पेज जल्दी से जल्दी Grow करे। हालांकि पेज Grow करना कुछ ज्यादा मुश्किल नहीं हैं।

लेकिन इतना आसान भी नहीं है। अगर आप इस पोस्ट में बताई गई बातो को ध्यान में रखकर अपने पेज को सही तरीके से Maintain करते हैं तो आप जल्दी से जल्दी अपने पेज को Grow कर सकते हैं।

Instagram Page Ko Grow Kaise Kare Full Process | इंस्टाग्राम पेज को ग्रो करने की पूरी प्रोसेस

इंस्टाग्राम पेज को Grow करवाने के लिए आपको इंस्टाग्राम के Page Insights को समझना बहुत जरूरी हैं।

Insights में आपके पेज का Present graph, और Present Data, Show हो रहा होता है, जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपकी कौनसी पोस्ट ज्यादा वायरल हुई है, किस टाइम आपकी ऑडियंस ज्यादा एक्टिव रहती है।

साथ ही आप यह भी जान सकते हैं कि उस दिन आपके कितने Follow और Unfollow आए हैं।

Insights में आप यह ज़रूर देखे कि किस तरह की पोस्ट आपकी ऑडियंस को ज्यादा पसंद आ रही हैं, आप उसी से संबंधित पोस्ट अपने अकाउंट पर पोस्ट करें।

Instagram Par Followers Kaise Badhaye FREE Mein,इंस्टाग्राम पर फॉलोवर बढ़ाये FREE में New Trick 2024

Instagram Se Paise Kaise Kamaye 2024 | कम फॉलोवर्स में भी छापे महीने के 1 लाख रूपये

2024 Mein Instagram Par Growth Kaise Kare

instagram page ko grow kaise kare in 2024
Instagram Page Ko Grow Kaise Kare In 2024

2024 में इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा कॉम्पीटीशन बढ़ गया हैं और बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर काम कर रहे हैं। लेकिन एक छोटी सी चीज इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोवर्स और कम फॉलोवर्स वाले पेज में फर्क करती हैं। वो छोटी सी चीज हैं, प्रोफेशनलिज्म।

इंस्टाग्राम पर दो पेज हैं :

एक पेज हैं, जिसमे पोस्ट बहुत सारे हैं लेकिन उसके पोस्ट की कोई फिक्स डिज़ाइन और थीम नहीं हैं। वो हर बार अलग अलग तरीके से पोस्ट डाल रहा हैं। इसके अलावा उसकी रील और पोस्ट की कोई भी फिक्स नंबर नहीं हैं और वो उन्हें वो किसी फिक्स टाइम में अपलोड नहीं करके कभी भी पोस्ट कर रहे हैं।

एक दूसरा पेज हैं, जिसमे भी पोस्ट बहुत सारे हैं, लेकिन उसके सभी पोस्ट की थीम एक जैसी हैं। इसके अलावा वो रोज फिक्स रील और पोस्ट डालता हैं। और उसकी रील और पोस्ट को अपलोड करने का टाइम भी फिक्स हैं।

आप किस पेज को फॉलो करोगे ? ज्यादातर लोग दूसरे पेज को फॉलो करेंगे

नीचे जो बाते बताई गयी हैं, उन्हें आप अपनी पूरी ईमानदारी से लगातार 90 दिन तक फॉलो करे। आपको रिजल्ट दिखना शुरू हो जायेंगे।

1. सभी इंस्टाग्राम पोस्ट की एक जैसी डिज़ाइन

आपकी सभी POST की डिजाइन SAME होनी चाहिए, SAME डिजाइन आपके पेज को Professional Look देती हैं। इसके साथ ही आप इस बात का भी ध्यान रखे कि आपकी POST किसी की कॉपी ना हों, पेज Grow करवाने के लिए आपकी पोस्ट का कंटेंट Unique होना बहुत जरूरी हैं।

आप इस पेज से समझ सकते हैं। इस पेज की न सिर्फ सभी पोस्ट का प्रोजेक्ट SAME है, बल्कि इस पोस्ट का कंटेंट भी Unique है, जिसके कारण इस पेज के काफ़ी followers भी हैं।

2. पोस्ट समान फ्रीकवेंसी में डाले

अगर आपका Instagram account नया हैं तो शुरुवात में आप कम से कम 4 पोस्ट जरूर करें। इससे आपके अकाउंट की Stability मजबूत होती है। जिसके कारण आपकी पोस्ट की reach भी बढ़ती हैं और आपकी पोस्ट बहुत सारे लोगों तक पहुंचती है। अच्छी फोटो या कोई अच्छी जानकारी मिलने पर यूजर्स आपको फ़ॉलो भी करने लग जाते हैं।

3. सभी पोस्ट रोज एक फिक्स टाइम पर डाले

पेज बनाते समय आप Post Timing जरूर तय करे ओर कोशिश करें की तय Timing पर आप पोस्ट जरूर कर सके। क्योंकि एक सही Timing पर पोस्ट करने से आपकी regular audience को पता होता है की इस समय आपकी new Post आने वाली हैं। आप Account Insights में जाकर यह चेक कर सकते हैं की आपकी ऑडिएंस किस समय ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

4. इंस्टाग्राम के सारे फीचर्स का इस्तेमाल करे

Instagram ने हमे कई Features दिए हैं, जैसे कि Feed post, reel, Story, Story Highlights, IGTV Video, आदि,

लेकिन कई Instagram पेज बाकी Features को Ignore कर सिर्फ़ Feed Post ही करते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना हैं आपको Instagram के सभी Features का Use करना हैं क्योंकि Instagram के algorithm के हिसाब से अगर आप सभी Features का Use करते हैं तो आपका पेज जल्दी Grow करता हैं।

आपकी सुविधा के लिए आपको बताया गया है कि आपको किस Features का इस्तेमाल कब करना है

Feed Post रोजाना 4 पोस्ट

Story रोजाना कम से कम 2 Story, पोल के साथ

Reel कम से कम 1 दिन मे reel 

ICTV – लगभग सप्ताह में एक बार

5. पेड प्रमोशन करे

अगर आपके पास बजट हैं तो आप अपनी कैटेगरी से रिलेटेड किसी भी पेज से कुछ पैसो में Promotion करवाकर अपने पेज को Grow कर सकते हैं। अगर साधारण भाषा मे बात करे तो आप अपने पेज मे 1000 रूपए लगाकर 2000-3000 Followers आसानी से ला सकते हैं। हालांकि यह आपकी Category और आपकी Promotion Post पर निर्भर करता है। ज्यादातर Instagramer जिन्हें पेज चलाने का अच्छा खासा नॉलेज होता हैं वह यही तरीका अपनाते हैं, जिस कारण वह जल्दी पैसा कमाने लग जाते हैं।

6. क्रॉस प्रमोशन देगा सबको फायदा

अगर आपके पास Paid Promotion के लिए पैसे नहीं हैं तो आप अपनी Category से संबंधित किसी दूसरे समान पेज से Cross Promotion करा सकते हैं। इससे दोनो के account Grow करते हैं क्योंकि दोनो एक दूसरे को tag कर देते हैं।

उदाहरण के लिए अगर आपका Study से संबंधित कोई पेज हैं तो आप किसी दूसरे Study रिलेटेड पेज को मैसेज करके Cross Promotion की बात कर सकते हैं।

Cross Promotion 2 प्रकार के हो सकते हैं |

1. P4P – Post for Post

2. S4S – Story for Story

7. ऑडियंस से जुड़े

आपने कई Influencer को देखा होगा की जिनका अकाउंट तेजी से grow करता हैं, इसका सबसे बड़ा कारण यही हैं कि वह अपनी Audience के साथ Connect रहते हैं, जिसके कारण उनकी ऑडिएंस उनकी सभी पोस्ट पर like और comment करके उनकी पोस्ट की reach को बढ़ाती हैं। आपको भी अपने audience के साथ Connect रहना हैं जिसके लिए आपको live या फिर QnA करते रहना हैं।

8. Born On Instagram का इस्तेमाल करे

Born On Instagram इंस्टाग्राम का एक ऑफिसियल लर्निंग प्लेटफार्म हैं। यहाँ आप फ्री में इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट को ग्रो करने की सारी स्किल सिख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इस प्लेटफार्म पर रजिस्टर करते हैं तो इंस्टाग्राम भी आपके अकाउंट को दूसरे अकाउंट से ज्यादा रीच देता हैं।

Born On Instagram पर अकाउंट कैसे बनाये ?

Born On Instagram पर अकाउंट बनाना बहुत सरल हैं, इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट www.bornoninstagram.com पर जाना हैं।

इसके बाद यहाँ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की Id और Password डालकर लॉगिन कर लीजिये और तैयार हैं, आप नई स्किल सिखने के लिए।

इंस्टाग्राम पर कितने बजे पोस्ट करना चाहिए?

आपको भारत में इंस्टग्राम पोस्ट दोपहर को 12:00 से 2:00 बजे के बीच और शाम को 7:30 से 9:00 बजे के बीच करना चाहिए। यह वो समय हैं जब ज्यादातर लोग फ्री रहते हैं। इसके अलावा आप अपने पेज इनसाइट से भी देख सकते हैं, की आपकी ऑडियंस ज्यादा एक्टिव कब रहती हैं।

FAQ (Instagram Page Ko Grow Kaise Kare)

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स बढ़ने में कितना समय लगता है?

इंस्टाग्राम पर 1000 फॉलोवर्स वाले अकाउंट 6 महीने में 11 % की दर से बढ़ते हैं, और अगर आपके फॉलोवर्स 10000 से ऊपर हैं तो यह स्पीड डबल 22 % तक हो जाती है।

इंस्टाग्राम पर 1 दिन में कितनी पोस्ट कर सकते हैं?

इंस्टाग्राम पर 1 दिन में लगभग 2 पोस्ट और 7 से 8 रील्स डालनी चाहिए, आप इस पर ज्यादा रील भी डाल सकते हैं, लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक ये आपकी फीड को प्रभावित करता हैं।

क्या इंस्टाग्राम से रिलेटेड कोई फ्री कोर्स हैं?

हां, आप Born On Instagram पर जाकर इंस्टाग्राम के बारे में फ्री में सिख सकते हैं। ये इंस्टाग्राम का ऑफिसियल कोर्स हैं।

इस आर्टिकल के मुख्य बिंदु

अगर आप 2024 में इंस्टाग्राम पर ग्रोथ करना चाहते हैं, तो केवल आपके पोस्ट की Quality से कुछ नहीं होगा। आपका पेज भी बिलकुल प्रोफेशनल दिखना चाहिए। इसके लिए आपको यह कुछ काम करने हैं।

  • आपके सभी पोस्ट की डिज़ाइन एक जैसी होनी चाहिए।
  • रोज समान नंबर में पोस्ट और रील अपलोड करो।
  • पोस्ट और रील की अपलोड टाइमिंग फिक्स होनी चाहिए।
  • पेड प्रमोशन का सहारा ले।
  • क्रॉस प्रमोशन का सहारा ले।
  • ऑडियंस से ज्यादा से ज्यादा कनेक्ट होने की कोशिश करे।

हमारी टीम लगभग 8 सालो से Technical niche ,Make money online और Blogging niche पर ब्लॉग लिखने का काम कर रही है | वर्तमान में हमारी 4 website हैं जो की बहुत ही अच्छा काम कर रही हैं यहाँ आपको पूरी research के बाद ही content मिलेगा

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now