या तो Tiktok बेच दो या फिर इसे Ban कर दिया जायेगा : अमेरिका

TikTok Ban Bill and Date Hindi Article
TikTok Ban Bill and Date

Tiktok Ban Bill USA : राष्ट्रपति जो बिडेन (Joe Biden) ने Tiktok की मूल कम्पनी बाइटडांस को नौ महीने के भीतर tiktok app को अमेरिका को बेचने या फिर पूरे अमेरिका में बैन करने की चेतावनी दी हैं। इस प्रस्ताव पर इन्होने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। उन्होंने अपना ये कदम उठाने का मुख्य कारण अमेरिका के लोगो के डाटा की सुरक्षा को बताया। अमेरिका में Tiktok बहुत प्रसिद्ध हो चूका हैं, और इस पर 7 मिलियन से ज्यादा व्यवसाय निर्भर हैं।

Tiktok Ban Bill का USA पर ये प्रभाव पड़ेगा

13 मार्च 2024 की ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स रिपोर्ट के अनुसार, Tiktok पर अमेरिका के 7 मिलियन से भी ज्यादा बिज़नेस हैं। क्यूंकि Tiktok पर 170 मिलियन से ज्यादा यूजर हैं, इसलिए इन बिज़नेसस को आसानी से Tiktok से कस्टमर मिल जाते हैं।

SMBs (छोटे और लघु उद्योग) ने Tiktok के माध्यम से अपना बिज़नेस और सप्लाई चैन में बहुत ज्यादा वृद्धि की इसकी वजह से इन SMBs (छोटे और लघु उद्योग) ने 2,24,000 लोगो को नौकरिया दी इसके साथ ही अमेरिका की GDP (सकल घरेलू उत्पाद) में इन्होने 24.2 बिलियन डॉलर (2023 GDP) का योगदान दिया।

इसके अलावा Tiktok पर वहाँ के बहुत सारे संगठन और समुदाय अपनी मांगो को रखने और आपस में संगठित होने का काम करते है। और Tiktoker की कमाई के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं।

USA में TikTok बैन होने का असली कारण?

TikTok App चाइनीस कम्पनी ByteDance द्वारा बनाया गया हैं, इस कम्पनी का हेड क्वार्टर बीजिंग (चीन ) में हैं। इसी वजह से यह एप्प बहुत सारे देशो की सरकारों की नजर में आ गया हैं। क्यूंकि Tiktok के पैतृक कंपनी एक चाइनीस कम्पनी हैं, इस वजह से यह चीन सरकार के नियमो को मानने के लिए बाध्य हैं। यानि जरूरत पड़ने पर इन्हे अपना डाटा चीन सरकार को देना होगा।

अमेरिका में 15 करोड़ से भी ज्यादा लोग Tiktok app का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए अपने देश के इतने सारे नागरिको के डाटा बचाने के लिए अमेरिका ने Tiktok के सामने ये प्रस्ताव रखा हैं अगर वो अमेरिका में व्यापार करना चाहते हैं तो “या तो वो Tiktok को अमेरिका की किसी कम्पनी को बेच दे या फिर वो अमेरिका छोड़ कर चले जाये” .

4 साल पहले भारत में भी इसी वजह से बैन हुआ था Tiktok

आज के 4 साल पहले 29 Jun 2020 को जब भारत में tiktok ban bill पास हुआ था, तब भारत सरकार ने tiktok ban का कारण यही बताया था की tiktok भारतीय यूजर के डाटा को चीन सरकार को दे सकता हैं। उस समय tiktok के भारत में 200 मिलियन (20 करोड़) यूजर थे। उस समय भी शो चिउ (tiktok ceo) ने tiktok ban bill का विरोध करते हुए बोला था की भारतीय यूजर का डाटा सुरक्षित हैं, लेकिन उन्होंने उसका कोई भी अलटरनेट ऑप्शन नहीं माना।

इस बार अमेरिका में भी शो चिउ (tiktok ceo) के पास केवल दो ऑप्शन हैं। देखते हैं, वो कौनसा विकल्प चुनते हैं क्यूंकि अगर वो अमेरिका से चले जाते हैं तो वो एक बहुत बड़ा पोटेंशियल मार्किट खो देंगे।

टिकटोक अमेरिका में कब बैन होगा? (Tiktok Ban Date USA)

अभी तक इसकी कोई ऑफिसियल डेट नहीं आयी हैं। लेकिन जो बिडेन (Joe Biden) ने टिकटोक बिल में ByteDance जो की टिकटोक की पैरेंट कम्पनी हैं, को 24 January 2025 तक का समय दिया हैं। इस समय में वो सोच सकते हैं की उन्हें टिकटोक बेचना हैं, या वो अमेरिका छोड़ कर जाना चाहते हैं।

हमारे बेहतरीन आर्टिकल :

मैं लगभग 3 सालो से Technical niche ,Make money online और Blogging niche पर ब्लॉग लिख रहा हूं | वर्तमान में मेरी 4 website हैं जो की बहुत ही अच्छा काम कर रही हैं यहाँ आपको पूरी research के बाद ही content मिलेगा

Leave a Comment