Instagram Par Followers Kaise Badhaye FREE Mein,इंस्टाग्राम पर फॉलोवर बढ़ाये FREE में New Trick 2024

Instagram Par Followers Kaise Badhaye FREE Mein
Instagram Par Followers Kaise Badhaye FREE Mein

Instagram Par Followers Kaise Badhaye FREE: अगर आपके इंस्टाग्राम पर 1 लाख फॉलोवर हैं, तो आप आसानी से एक ब्रांड को प्रोमोट करने के लिए 25000 ₹ ले सकते हैं। इसी तरह से अगर आपके 10 लाख फॉलोवर हैं तो आप 2.5 लाख रूपये तक ले सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात हैं, फॉलोवर्स बढ़ाये कैसे ?

Note : यह आर्टिकल थोड़ा लम्बा होगा क्यूंकि मेरा मानना हैं, “अधूरा ज्ञान हानिकारक होता हैं ” अगर आप यह पूरा आर्टिकल पढ़ कर इसमें बताई गयी स्ट्रेटेजी को फॉलो करते हैं तो में आपको गारंटी देता हूँ, आपके फॉलोवर बहुत जल्दी राकेट की तरह बढ़ेंगे।

Instagram Par Followers Kaise Badhaye FREE & Organically

इंस्टाग्राम पर आर्गेनिक तरीके से फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए आपको कुछ हटके करना होगा, जो दूसरे लोग नहीं करते हैं। बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर सीधे पोस्ट डालना शुरू कर देते हैं, वो ये समझने की कोशिश नहीं करते हैं की इंस्टाग्राम किस तरह से काम करता हैं।

मैं आपको नीचे इंस्टाग्राम पर organically Followers बढ़ाने की पूरी तकनीक स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहा हूँ, इन्हे ढंग से पढ़ कर अप्लाई कीजिये आपके फॉलोवर्स आसानी से बढ़ जायेंगे। इसके अलावा मैं आपको मेरे पेज का लिंक दे दूंगा, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं, की मैंने किस तरह से काम किया हैं।

यह कुछ तरीके हैं जिनके बारे में हम बात करेंगे :

  1. अट्रैक्टिव यूजरनेम (प्रोफाइल नाम)
  2. शानदार प्रोफाइल पिक्चर
  3. रेगुलर पोस्ट अपलोड
  4. सही हैशटैग का इस्तेमाल
  5. लोगो को और कॉम्पिटिटर को फॉलो
  6. लोकेशन
  7. स्टोरी और रील
  8. ट्रेंडिंग टॉपिक
  9. इंस्टाग्राम पर लाइव जाकर
  10. बोनस टिप्स

अट्रैक्टिव यूजरनेम (प्रोफाइल नाम) बनाये

Instagram Par Profile Name Kaise banaye
Instagram Par Profile Name Kaise banaye

आपके Instagram Account को जो चीज सबसे पहले इंट्रोड्यूस करती है, वो है आपका यूज़र नेम अगर आपका यूज़र नेम अट्रैक्टिव और आसानी से याद रखने वाला होगा तो इस पर यूजर के वापस आने के चान्सेस बहुत ज्यादा बढ़ जायेंगे।

इंस्टाग्राम पर एक Attractive Username बनाने के लिए आपको कुछ बातो का ध्यान रखना हैं।

  1. आपका यूजरनेम आपके Niche से सम्बंधित होना चाहिए, ये बहुत जरुरी हैं की आपका यूजरनेम पढ़ते ही सामने वाले को पता चल जाये की आपका Instagram Account किस चीज से सम्बंधित हैं? जैसे : groover.fitness , techburner
  2. यूजरनेम छोटा होना चाहिए और अगर ये दो वर्ड का हो तो बहुत अच्छा हैं। इसके अलावा यूजरनेम में एक वर्ड आप जिस Niche पर ब्लॉग बना रहे हैं, उसका होना चाहिए क्यूंकि इंस्टाग्राम उसी से आपके अकाउंट को डिटेक्ट करता हैं। उदाहरण के लिए Fitness Niche के कुछ अकाउंट जैसे : fittuber , groover.fitness, max.desi.fitness
  3. एक सबसे जरुरी बात अगर आप आगे चलकर एक ब्रांड बनाना चाहते हैं, तो आप इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने से पहले उस नाम का ट्रेडमार्क अवेलेबल हैं या नहीं यह जरूर देखे।

शानदार प्रोफाइल पिक्चर (Clickbait Profile Picture)

Instagram Par Followers Kaise Badhaye FREE tricks
Instagram Par Followers Kaise Badhaye FREE tricks

अगर आप नार्मल प्रोफाइल पिक्चर या कोई Logo अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लगाते हैं, तो इसके कोई चांस नहीं हैं की कोई आपकी प्रोफाइल देखेगा। इसके लिए आपको थोड़ा सा दिमाग लगाना होगा और आपकी प्रोफाइल को ऐसा बनाना होगा की इस पर कोई क्लिक करने के बारे में मजबूर हो जाये। जैसे :

  • अगर आप एक फिटनेस पेज बनाते हो तो इसमें फिटनेस लोगो की जगह शुरुआत में Ai की मदद से किसी भी अच्छी बॉडी वाले लड़के या लड़की की फोटो बना कर आपकी प्रोफाइल पर लगा सकते हैं।

रेगुलर पोस्ट अपलोड (Regular Post)

आप जब भी किसी इन्फ्लुएंसर का इंटरव्यू देखते हैं, और जब उनसे पूछा जाता हैं की Instagram Par Followers Kaise Badhaye FREE में तो उनका एक ही जवाब होता हैं और वो हैं कंसिस्टेंसी यानि लगातार पोस्ट अपलोड करना बिना रिजल्ट के बारे में सोचे।

  • अभी करंट में इंस्टाग्राम पर पोस्ट की इंगेजमेंट कम हैं,इसलिए आपकी पोस्ट को कम व्यू मिलते हैं। लेकिन यह भी सच हैं की रेगुलर पोस्ट डालने से आपके अकाउंट की एक्टिविटी बढ़ती हैं। आप दिन में ज्यादा से ज्यादा 3-4 पोस्ट करें और कम से कम 1 तो करें।
  • इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने का सबसे बेस्ट समय
    पोस्ट सुबह 8-9 के बीच 
    दोपहर में 1-2 के बीच और शाम में 5-6 के बीच ही करें
    इससे आपकी पोस्ट के viral होने के चांस ज्यादा होते हैं। इसलिए आपको रोजाना पोस्ट करनी है।

सही हैशटैग का इस्तेमाल (Instagram ke liye Proper Hashtag)

Instagram ke liye Proper Hashtag
Instagram ke liye Proper Hashtag

इंस्टाग्राम हो या यूट्यूब हो या फिर फेसबुक आपके कंटेंट को वायरल करने के लिए हैशटैग बहुत जरुरी हैं। हैशटैग से ही आपका कंटेंट राइट ऑडियंस के पास पहुँचता हैं और आपके कंटेंट के वायरल होने के चांस बढ़ जाते हैं।

Instagram ke liye Proper Hashtag kaise banaye?

इंस्टाग्राम के लिए प्रॉपर हैशटैग बनाना बहुत आसान हैं, इसके लिए आप दो तीन वेबसाइट की मदद ले सकते हैं जैसे :

  1. inflact.com
  2. all-hashtag.com
  3. predis.ai
  4. toolzu.com

इसके अलावा अगर आप अपने पोस्ट पर जो फोटो अपलोड कर रहे हैं, उसे Ahref के Hashtag Generator पर डायरेक्ट डाल कर भी हैशटैग ले सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर हैशटैग डालने से पहले आपको कुछ जरुरी बातो का ध्यान रखना हैं

  • इंस्टाग्राम पर आपको हैशटैग चुनते समय इन तीन कर्मो में ही चुने 1-4 हैशटैग Hard (मिलियन) वाले, 8-9 Medium (1 लाख से ज्यादा ) वाले, 5-10 Rare (1 लाख से कम) पोस्ट वाले चुने।
  • और एक महत्वपूर्ण बात इंस्टाग्राम हमे 30 हैशटैग डालने की अनुमति देता है, लेकिन आपको ज्यादा से ज्यादा 15-17 ही डालने हैं, इससे आपकी पोस्ट वायरल होने के चांस ज्यादा होते हैं।

लोगो को और कॉम्पिटिटर को फॉलो करे

इंस्टाग्राम पर कॉम्पिटिटर को फॉलो करके अपने फॉलोवर बढ़ाना भी एक कला हैं, इसकी एक पूरी स्ट्रेटेजी हैं जिसे आपको फॉलो करना हैं

  • सबसे पहले आपको आपके इंस्टाग्राम अकाउंट के सिमिलर सभी इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करना हैं।
  • इसके बाद आपको देखना हैं की वो किस तरीके की रील और पोस्ट बना रहे हैं। और कौन कौन से हैशटैग इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • इसके बाद आपको बिलकुल उन्ही की तरह पोस्ट और रील बनानी है।
  • इससे आपकी रील के इंस्टाग्राम पर वायरल होने के चांस बढ़ जायेंगे, क्यूंकि आपके कॉम्पिटिटर ने उसे बनाने में पूरी रिसर्च की हैं।
  • इसके बाद आपको इनके पोस्ट और रील में शानदार कमेंट करना हैं, इससे जो भी ऑडियंस इनके उस पोस्ट में कमेंट पढ़ेगी वो आपके अकाउंट को जरूर खोल कर देखेगी।
  • इस तरीके से आप अपने कॉम्पिटिटर की मदद से खुद के फॉलोवर बढ़ा लेंगे।

जब आपके फॉलोवर 4000 से ऊपर हो जाये, उसके बाद आप इंस्टाग्राम के नार्मल अकाउंट को भी फॉलो करना स्टार्ट कर दो इससे आपके फॉलो बैक मिलेगा जिससे आपके फोल्लोवेर्स बढ़ जायेंगे।

लोकेशन

अगर आप पोस्ट डालते समय LOCATION का भी यूज़ करेगे तो आपकी पोस्ट उन सबके पास भी जाएगी जो उस LOCATION पर रहते हैं और वो आपकी प्रोफाइल विजिट भी करेगे और आपकी पोस्ट में लाइक, कमेंट भी करेंगे इसलिए आपको अपनी सभी पोस्ट में  LOCATION का यूज़ भी जरूर करना चाहिए । इससे भी आप जल्दी ग्रो कर पायेगे। 

3 स्टोरी और 8 रील डालना बहुत जरूरी हैं

दोस्तो हमारे Article इसलिए लंबे होते जा रहे हैं क्योंकि में आपको हर एक छोटी बात बता रहा हुँ, क्योंकि अधूरा ज्ञान ज्यादा खराब होता है

  • इंस्टाग्राम पर रील जिस तरीके से वायरल हो रही हैं, वो आप सभी को पता हैं। इंस्टाग्राम पर अगर आप एक नार्मल रील भी डालते हैं तो आपको आसानी से 1000 से ज्यादा व्यूज मिल जाते हैं।
  • आप इस चीज का इस्तेमाल करे और इंस्टाग्राम पर रोज 8-10 रील डाले इससे आपकी रील के वायरल होने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जायेंगे।

ट्रेंडिंग टॉपिक ( Instagram Trending Topic Post)

  • Trending Topic पर post से मतलब है कि कोई Instagram Trend चल रहा होता है तो आपको भी उस पर पोस्ट या Reel डालनी चाहिए, इससे आपको अच्छा एंगेजमेंट मिलेगा और आपका पेज जल्दी ग्रो होगा
  • अगर आप इंस्टाग्राम ट्रेंड के साथ चलोगे तो आप बहुत जल्दी ग्रो कर पाओगें
  • अगर ट्रेंडिंग पोस्ट की बात करे तो जैसे महाराणा प्रताप की जन्मतिथि पर उनसे रिलेटेड पोस्ट डाले उनकी जीवनी के बारे में बताये (उदारण के लिए)
  • इंस्टाग्राम पर सबसे पहले ट्रेंडिंग टॉपिक का पता करने के लिए आप Google Trends की मदद ले सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर लाइव जाकर (Go Instagram Live)

Go Instagram Live
Go Instagram Live
  • यह एक ऐसी टेक्निक हैं, जो आपको सभी लोगो से अलग कर देगी। अभी बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर काम कर रहे हैं पर वो इंस्टाग्राम पर लाइव नहीं आते हैं।
  • इंस्टाग्राम लाइव पर आपको व्यूज ज्यादा नहीं मिलेंगे लेकिन इससे आपकी ऑथेंटिसिटी बढ़ती हैं और इंस्टाग्राम को लगता हैं की यह यूजर बहुत अच्छी तरह से एक्टिव हैं।
  • इसी वजह से इंस्टाग्राम आपके दूसरे पोस्ट और रील को खुद से पुश करता हैं। यह तरीका एक Golden Tip हैं, जिसका इस्तेमाल अभी भी बहुत काम लोग कर रहे हैं।

बोनस टिप्स (Instagram Followers Trick)

Instagram tips
Instagram tips

अगर आपने अभी तक ये पोस्ट पढ़ा हैं, तो आप सीरियसली अपने फॉलोवर्स बढ़ाना चाहते हैं। अभी तक मेने आपको सारे आर्गेनिक मेथड बता दिए हैं। इसलिए आपके लिए गिफ्ट हैं, ये बोनस टिप्स

पहली टिप : इंस्टाग्राम पर आपके पेज जैसे बड़े पेज को ढूंढो और उनकी सभी वायरल रील को डाउनलोड कर लो, इसके बाद इन रील को थोड़ा बहुत एडिट करके वापस अपलोड कर दो। खतरनाक इंगेजमेंट मिलेगी

दूसरी टिप : जब आप अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाओ तब उसी अकाउंट के जैसा एक अकाउंट फेसबुक पर भी बनाओ। और फेसबुक पेज को आपके इंस्टाग्राम अकाउंट से कनेक्ट कर दो। इससे आप जो भी रील इंस्टाग्राम पर डालोगे वो अपने आप आपके फेसबुक पेज पर भी अपलोड हो जाएगी जिससे आपकी रील के व्यू बहुत ज्यादा बढ़ जायेंगे।

FAQ (Instagram Par Followers Kaise Badhaye FREE)


मुझे इंस्टाग्राम पर 5000 फॉलोअर्स तेजी से कैसे मिल सकते हैं?

इंस्टाग्राम पर 5000 फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने हैं। जैसे : रोज 8-10 रील अपलोड करो, हर पोस्ट पर हैशटैग का इस्तेमाल करो, अपने कॉम्पिटिटर को फॉलो करो , लगातार 180 दिन तक रील डालो।

इंस्टाग्राम पर 10k फॉलोअर्स पर कितने पैसे मिलते हैं?

अगर आपका एक अच्छा इंस्टाग्राम पेज हैं, जैसे : बिज़नेस, टेक, ऑटो तो आपको एक पोस्ट के आपके कुल फॉलोवर्स के 1/4 रूपये मिलते हैं। यानि 10k फॉलोवर्स पर आपको प्रति पोस्ट के 2500 रूपये तक मिल सकते हैं।

हमारी टीम लगभग 8 सालो से Technical niche ,Make money online और Blogging niche पर ब्लॉग लिखने का काम कर रही है | वर्तमान में हमारी 4 website हैं जो की बहुत ही अच्छा काम कर रही हैं यहाँ आपको पूरी research के बाद ही content मिलेगा

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now