Rakshabandhan 2024 : हिंदुओ के पवित्र माह सावन माह की शुरूआत हो चुकी है, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस दिन सावन माह का आखिरी सोमवार व्रत भी रखा जाएगा, जो सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास दिन है। इसके साथ ही इस दिन रक्षाबंधन का पवित्र पर्व भी मनाया जाएगा। हिंदू धर्म मे इसे भाई-बहनों के अटूट प्रेम के रिश्ते का त्योहार माना जाता है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्यौहार हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, और भाई बहन को रक्षा का वचन देता है। फिर बहन भाई को मिठाई खिलाकर अपना प्रेम व्यक्ति करती है।
इस दौरान भाई बहन को उपहार भी देता है। लेकिन दोस्तों मेरी तो बहन इस दिन पूरे साल का जेब खर्च निकाल लेती हैं, और इसमें एक मिठास भी होती है |
भारत में रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
Instagram Se Paise Kaise Kamaye 2024
इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इसके साथ ही इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषों के अनुसार इस साल राखी पर तक़रीबन 90 साल बाद 4 शुभ महा संयोग बन रहे हैं। इन संयोग में रक्षाबंधन मनाने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
इन महासंयोग का हो रहा है निर्माण-Rakshabandhan 2024
ज्योतिष के अनुसार इस साल 2024 में रक्षाबंधन के शुभ दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बनेगा। बता दें इस दिन सावन माह का अंतिम सोमवार भी है। ऐसे में राखी के लिए इस दिन को बेहद शुभ और खास माना जा रहा है।
इस दौरान सुबह 19 अगस्त 2024 से लेकर रात 8 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा। इसके साथ ही रवियोग का भी निर्माण हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग में शुभ कार्य करने से हर मनोकामना पूरी होती हैं।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त-Rakshabandhan 2024
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त 2024 को दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप भाई को राखी बांध सकती हैं।
भद्राकाल का समय-Rakshabandhan 2024
Rakshabandhan 2024 : 18 अगस्त 2024 की रात 2 बजकर 21 मिनट पर भद्राकाल की शुरुआत होगी। इसका समापन 19 अगस्त 2024 को 1 बजकर 24 मिनट पर होगा। इसलिए ऐसे में 19 अगस्त के दिन दोपहर को 1 बजकर 24 मिनट के बाद से रक्षा सूत्र बांधा जा सकता है।
Raksha bandhan
Raksha bandhan ek Bhai Bahan ka tyohar hai is per bahan bhai ko rakhi bandhti hai
Ma ya Kam karna chate hu muja ya ak reel pr mela ta