

Tecno Pova 6 Pro 5g Full Review in Hindi : tecnho mobile कम बजट में ज्यादा फीचर्स वाले फोन देने के लिए जानी जाती हैं, इस बार इस कंपनी ने अपनी गेमिंग ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए नया फोन Tecno Pova 6 Pro 5g को लांच कर दिया है। इस फोन में आपको बहुत सारे फीचर्स जैसे 6000 mAh बैटरी, 108mp कैमरा, Dimensity 6080 प्रोसेसर मिलेंगे। इस फोन को आप केवल 17999 ₹ में खरीद सकते हैं।
Tecno Pova 6 Pro 5g specification
इस बार इस फोन को पूरा गेमिंग लुक दिया गया हैं। इस फोन की डिजाईन Asus Rog और Nothing Phone का मिक्सचर लगती हैं।
- यह फोन दो कलर में लांच हो रहा हैं Comet Green और Meteorite Grey
- आपको इस फोन में बैक साइड में कैमरा की तरफ LED लाइट की स्ट्रिप दी गयी हैं।
- इसके अलावा इसमें आपको 6000 mAH की बैटरी मिलेगी। इतनी बड़ी बैटरी होते हुए भी इसकी मोटाई 7.88 mm हैं, जो की बैटरी को देखते हुए बहुत पतला हैं।
Category | Specification |
---|---|
Display | |
Size | 6.78 inches Amoled (17.22 cm) |
Camera | |
Rear Camera | 108 MP + 2 MP + 0.08 MP |
Front Camera | 32 MP |
RAM | |
Type | LPDDR4X |
Capacity | 8 GB |
Processor | |
Chipset | MediaTek Dimensity 6080 |
CPU | Octa core (2.4 GHz, Dual core, Cortex A76 + 2 GHz, Hexa Core, Cortex A55) |
Architecture | 64 bit |
Fabrication | 6 nm |
Sensors | |
Fingerprint Sensor | Yes |
Position | On-screen |
Type | Optical |
Other Sensors | Light sensor, Proximity sensor, Accelerometer, Compass, Gyroscope |
Tecno Pova 6 Pro 5g Display
Tecno Pova 6 Pro में आपको 6.78 इंच (17.22 cm) की FHD+ Amoled डिस्प्ले मिलेगी। इस डिस्प्ले में आपको 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता हैं। इसके अलावा इस फोन में आपको 1300 nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी जो की सनलाइट में आपको अच्छी विजिबिलिटी देगी।
Tecno Pova 6 Pro 5g Ram & Storage
इस फोन में आपको दो Ram वैरिएंट देखने को मिलते हैं 8GB और 12GB, आपको इसमें Ram में LPDDR4X वर्शन मिलता हैं।
इसके अलावा आपको इसके दोनों वैरिएंट में स्टोरेज का केवल एक ही ऑप्शन मिलता हैं 256GB, जिसे आप 1TB का SD कार्ड लगाकर 1000GB तक बढ़ा सकते हैं।
Tecno Pova 6 Pro 5g Processor
इस बार यह फोन MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर के साथ आता हैं। यह प्रोसेसर 6 nm के आर्किटेक्ट पर बना हैं और इसमें आपको Octa core (2.4 GHz, Dual core, Cortex A76 + 2 GHz, Hexa Core, Cortex A55) का CPU मिलता हैं। इस फोन का Antutu Score 4,40,850 हैं।
अगर इस प्रोसेसर में गेमिंग की बात करे तो तो इसके ग्राफ़िक्स BGMI में मैक्सिमम HD तक ही जाते हैं। BGMI में आपको HDR का ऑप्शन नहीं मिलता हैं।
Tecno Pova 6 Pro 5g Camera

इस फोन में बैक साइड में आपको तीन कैमरा सेंसर देखने को मिलते हैं पहला 108 mp का main camera, 2 mp portrait lens, और एक Ai लेंस। इसमें आप 2k 30 fps वीडियो ग्राफी कर पाओगे, इसके अलावा आप नार्मल कंडीशन में इससे अच्छी फोटो भी क्लिक कर सकते हैं।
इस फोन में 108 mp कैमरा होने की वजह से आप 3X जूम कर सकते हैं। इसके अलावा इस फ़ोन में आपको 30mp फ्रंट कैमरा मिलता हैं, इसके फ्रंट कैमरा में आपको LED फ्लैशलाइट मिलेगी। इसके अलावा आप इसके फ्रंट कैमरा से 2K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
इसके अलावा इसमें अन्य सारे फीचर्स : ड्यूल वीडियो मोड, सुपर नाईट मोड, पोर्ट्रेट मोड, स्लो मोशन, टाइम लेप्स, AR शॉट्स भी मिलेंगे।
Unicorn Apple : एप्पल का सीक्रेट स्टोर यहाँ से iPhone खरीदो भयंकर डिस्काउंट में
ये 5 Air Purifier बचा सकते हैं आपकी जान | Best Air Purifier in India
Tecno Pova 6 Pro 5g Price in India

Tecno Pova 6 Pro आपको दो प्राइस वैरिएंट में देखने को मिलता हैं 19,999 ₹ (8GB 256GB) और 21,999 ₹ (12GB 256GB) लेकिन अभी इन्होने इस फोन के साथ बहुत सारे ऑफर दे रखे हैं, जैसे की 2000 ₹ के कार्ड डिस्काउंट के बाद आपको इस फोन के दोनों वैरिएंट 17999 ₹ और 19,999 ₹ में मिल जायेंगे।
अभी इस फोन के साथ आपको 4999 ₹ का फ्री स्पीकर भी मिल रहा हैं।
Tecno Pova 6 Pro 5g किन्हे खरीदना चाहिए?
Tecno Pova 6 Pro 5g उन लोगो को खरीदना चाहिए, जो की एक बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं और उन्हें स्मार्टफोन के कैमरा से ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके अलावा इस फोन में आपको परफॉरमेंस अच्छी मिलेगी साथ ही अगर आप एक गुड लुकिंग स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप इसे खरीद सकते हैं।
Tecno Pova 6 Pro 5g Antutu Score
Tecno Pova 6 Pro 5g में आपको 4,40,850 का Antutu Score मिलता हैं।
Tecno Pova 6 Pro 5g में अभी कौनसा ऑफर चल रहा हैं?
अभी Tecno Pova 6 Pro 5g खरीदने पर आपको 2000 ₹ का बैंक ऑफर और 4999 ₹ का स्पीकर फ्री मिलेगा।